
मैया तेरे घर आके मोहे अच्छा लागे रे
मै तेरे आगे भागूं तू मेरे पीछे भागे रे
मैया मैं तेरा कन्हैया मां मैं तेरा कन्हैया
निर्मल, कोमल, नरम, मुलायम मखमली सेज सजे
झूले में मेरे मधुबन की कलियां है गूंथे
करवट बदल बदल के मेरी
करवट बदल बदल के मेरी रैन जावे रे,
मैया तेरी गोद में ही मोहे नींद आवे रे
छप्पन भोग छत्तीसों मेवे के नित सजते थाल
अरज करे मनुहार करे थे जीमो मदन गोपाल
तेरे हाथ से खाऊं मैया
तेरे हाथ से खाऊं मैया मन में आवे रे
मैया मेरी भूख मिटे है जो तू खिलावे रे
तीन लोक का दाता हूँ मैं सबका पालनहारा
हे ममतामयी माता तुझ बिन मेरा नहीं गुजारा
तेरे प्रेम में तेरा लल्ला
तेरे प्रेम में तेरा लल्ला खींचा आवे रे
तेरी ममता मेरी लीला एक हो जावे रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


