
बाला जी दर्शन दे दो
बालाजी दर्शन देदो,
दर्शन देदो बालाजी,
कलयुग के देव दयालु,
रहना तुम हमसे राजी,
नाम तेरा संकट मोचन,
संकट मेरा हरना होगा,
बजरंग बाला माता अंजनी का लाला,
देवो में देव निराला तू मेरा बजरंग बाला.....
प्रभु श्री राम के तुम हो,
और मैं हूँ दास तुम्हारा,
आसरा तुमको उनका,
आसरा हमे तुम्हारा,
रखलो मुझको शरण में हाल मेरा क्या वरना होगा.....
बालाजी अजर अमर हो,
तेरे रहते क्या डर हो,
सुनकर आवाज हो आते,
जिसपे तेरी ये नजर हो,
लिया जो नाम तेरा तुझे हाथ मेरे सिर धरना होगा.....
तू ही निर्बल का बल है,
तू ही मुश्किल का हल है,
तू बिगड़े कारज साधे,
हमे विश्वास अटल है,
मैं तो दर आ गया तेरे काम मेरा भी करना होगा.....
कभी भी दूर मेरे ये,
बाबा संताप ना होते,
बनकर जो ढाल टोनी संग,
बालाजी आप ना होते,
सचिन के साथ है बाबा फिर भला क्यों डरना होगा……
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


