
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा 2
भाग्य जगायेंगे गणपती देवा 2
हो नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
नैया करेंगे पार महोदर गणपती देवा,
हो सुखी करे संसार महोदर गणपती देवा,
सुखी करे संसार महोदर गणपती देवा,
जयदेवा 4
दीनबंधु आये हो के मूष पे सवार है,
भगतो पे इनके करोडो उपकार है 3
जो भी माँगा जप तेरे गणपती नाम की,
घर में ही यात्रा वो करे चारो धाम की 3
तीन लोक के अद्भुत स्वामी,
संकट हरता अंतर्यामी,
कर देंगे उद्धार महोदर गणपती देवा,
जय हो
भावना से जो भी अब झुकेंगे सवाली,
उन्हें शिव नंदन लौटायेंगे मखाली 3
आस्था से कर के तो देखिये ने बंदना,
गजानन कर देंगे पूरी मनोकामना 3
आज देखना मौज में आके,
लीलाधर ये लीला दिखा के,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा 3
इनकी तो भक्ति है बड़ी फलदायक 3
ये तो पुजारियों के सदा ही सहायक,
निर्दोष भावना से झोलिया बसारिये,
जो भी माँगो मिलेगा प्यार से पुकारिये 3
सिद्धि बुद्धि के लाख प्यारे,
पार्वती के राज दुलारे,
भर देंगे भंडार महोदर गणपती देवा,
बिगड़ी बनायेंगे गणपती देवा 6
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




