
बिगड़ी बना दो सरकार,
कबसे दर पे खड़ा हूँ तेरे सांवरे,
तर्ज – तुझको पुकारे मेरा प्यार।
कबसे दयालु,
फैला के दामन तेरे,
दर पे खड़े है,
हमपे भी अपनी,
रहमत लुटाओ,
हम भी हारे हुए है,
देखो इधर भी एक बार,
सारा जमाना,
हँसता है कान्हा मुझे,
दे दे के ताना,
लाज तुम्हारी मेरी,
दाव पे लगी है,
सुनले ओ मेरे कान्हा,
दिखा दे तू कोई चमत्कार,
तुम ही बताओ,
बोझ ग़मो का कैसे,
अकेले सँभालु,
‘माधव’ की चाहत,
दुखड़ो से राहत,
हमको दे दो दयालु,
मेरा भी जीवन दो संवार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
