
बिगड़ी मेरी बना जा,
ओ शेरोवाली माँ,
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ,
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ,
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ,
बागों से कलियाँ चुन चुन,
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ,
तारों जड़ी चुनरिया,
जयपुर से मैं तो लाऊँ,
अपनी झलक दिखा जा,
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
तेरी भेंट चढ़ाऊँ,
हलवा छोले पूरी,
तेरा भोग मैं बनाऊं,
आकर भोग लगा जा,
‘चोखानी’ को तुम्हारी,
ममता की प्यास बाकी,
‘टोनी’ को अम्बे रानी,
इतनी सी आस बाकी,
आकर गले लगा जा,
स्वर – सुखजीत सिंह टोनी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

