
मेरी मईया शेरांवाली, मेरी मईया ज्योतां वाली
बन कर जग जननी माता, तूँ करती है रखवाली
तेरी महिमा महिमा महिमा, सब से निराली है,
मेरी मैया सब के दुखड़े, हरने वाली है
चम चम लाल चोला, मैया के तन भाए
चम चम लाल चुनरियाँ, मैया के तन भाए
जो मईया के दर आता, वो सब कुछ पा जाता
मेरी मईया सब के दुखड़े, हरने वाली है
निर्धन को माया दे कर, मईया दिखलाती है
कोहड़ी को काया देकर, मईया हर्षाती है
जो दुखियां दर पे आये, वो खाली कभी न जाए
मेरी मईया ममता मई बन, ममता बरसाती है
दुर्गा काली रूप धर के, पापियों को मिटाती है
माँ के चरणों में आकर, सारा जग है झुक जाता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




