
बुलाओगे कब ओ श्याम प्यारे,
दरश की आशा है अब तो मन में,
सुनाएंगे हम तो हाल दिल का,
जो होगा बाबा हमारे दिल में,
तर्ज – ऐ मुरली वाले मेरे कन्हैया।
ये वक़्त आया है बाबा कैसा,
जकब होगा बाबा सब पहले जैसा,
पुकारे मिलकर के सारे प्रेमी,
बुला ले हमको तेरी शरण में,
हमें भरोसा तेरा सांवरिया,
आऊं में जल्दी खाटू नगरिया,
हुआ है जबसे दीदार तेरा,
पागल हुए हैं तेरी लगन में,
तेरे दरश को बेचैन है दिल,
हरोगे जल्दी ‘अवि’ की मुश्किल,
तेरी ‘दीप’ की यही तमन्ना,
तुझे ही पाऊं मैं हर जनम में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


