
बैठा परदे में बांके बिहारी
एक झलक दिखला कर अपनी छवि छुपा ले प्यारे,
बैठा परदे में बांके बिहारी,
बड़ी बड़ी अँखियो से अखियां लड़ाये,
रातो की नींदियाँ चैन चुराए,
ओ वृंधागिरधारी,
है बांकी नजर है बांकी आधा है प्यारी,
इस बांकी अदा पे है फ़िदा दुनिया सारी,
चित चोर करे चित की चोरी तू बनवारी,
हे श्याम जाऊ तुमपे वारि मैं बलिहारी बलिहारी,
होठ की मुरली गाये तराना श्याम है दीवानो का दीवाना,
सच्चा प्रेम पुजारी,
आँखों पे पड़ा पर्दा जो हटा कर तू आये
खिल जाये सुमन पतझड़ में जो मुरझाये,
गम से भरी राते रोशन हो जाये,
हो जाऊ मैं पावन सावन करुणाका जो बरसाए बरसाए,
प्यार में एक मुश्किल ले बैठा,
तुझको बेधड़क दिल दे बैठा,
लूट लूट के लटो में कितने दिल लटके है,
दिखला के झलक दिल दीवानो के झटके है,
नटवर तेरे खेल निराले नटरे है,
त्रिलोक में तू सबसे हट के है हट के है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
