
बोलो मिलके मईया का जयकारा,
भवानी बेड़ा पार करे,
लागे अम्बे का दरबार प्यारा,
मईया जी बेड़ा पार करे....
लाल चुनरियाँ माँ के शीश विराजे,
दो कानो में कुण्डल साजे,
माँ के मुखड़े का तेज है न्यारा,
भीड़ लगे भक्तो की भारी,
दरश करण आवे नर नारी,
मुख से नाम है सबने पुकारा,
जगदम्बे को शीश झुकावे,
प्रेम से उनकी भेंट चढ़ावे,
देखो सज रहा माँ का द्वारा,
सज धज कर बैठी महामाया,
भूलन ने प्रेम से दर्शन पाया,
भाये नजरों को सुन्दर नजारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


