
श्री मंजू बाईसा ने रचाया,
एक नया इतिहास,
भक्त जनों के दिल में किया,
श्री बाबोसा का वास।।
बाबोसा की कृपा पाकर,
कर दिया बड़ा कमाल,
जिसको दी तांती भभूति,
हो गया वो मालामाल,
बाबोसा के नाम से जिनकी,
चलती है हर सांस,
बाबोसा के दिव्य स्वरूप को,
बाईसा में देखा,
जो भी करले दर्शन इनके,
चमके किस्मत रेखा,
बाबोसा के रूप में बाईसा,
कभी करती नही निराश,
परम् आराधिका बाईसा को,
हम करते है प्रणाम,
दिलबर प्राची की जुबा पे,
श्री बाबोसा का नाम,
कलयुग के अवतारी बाबोसा,
पूरी करते हर आस,
स्वर – प्राची जैन मुम्बई।
लेखन – दिलीपसिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

