
मेरी आस तूँ है माँ, विश्वास तूँ है माँ
मेरी हर ख़ुशी का अब, आगाज़ तूँ है माँ,,,
दे दे माँ,,, आँचल की छईयाँ मुझे,
ले ले माँ,,, बाहों में अपनी मुझे
ग़म के थपेड़े ये, कैसे सहूँ मईया,
एक बार आके माँ, तूँ थाम ले बईयाँ
वर्ना मैं समझूंगा, नाराज़ तूँ है माँ
कितनी करूँ कोशिश, कोई काम नहीं बनता,
दिल पे लगे ज़ख्मो का, माँ दर्द नहीं थमता
करदे कर्म मुझपे, मोहताज़ हूँ मैं माँ
किस्मत मेरी मईया, क्यों मुझसे रूठ गई,
इसके सँवरने की, उम्मीद भी टूट गई
कल तक अकेला था, पर आज तूँ है माँ
नईया भंवर में है, तुझको पुकारा माँ,
सूझे नहीं रास्ता, तुझको निहारा माँ
हरी हार नहीं सकता, गर साथ तूँ है माँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



