
भर देते है भंडारे
भर देते है भंडारे कर देते वारे न्यारे मेरे श्याम खाटू वाले,
कितनो के कष्ट सवारे जग जाए भाग हमारे,
मेरे श्याम खाटू वाले,
कलयुग का दातार सहारा,सब की विनती सुनता है,
आ जाता जो श्याम शरण में उसकी झोली भरता है,
जो सच्चे दिल से पुकारे हारे को मिले सहारे,
शीश का दानी सेठ संवारा दान वीर वो कहलाये,
थोड़ी सी भगति में बाबा श्याम धनि खुश हो जाए ,
है ऐसे देव हमारे कई डूबे पार उतारे,
दया करो इस बालक पर भी तेरी मैं अरदास करू,
गा गा कर भजनो को तेरे बाबा फिर फर्याद करू,
मैं खड़ा तेरे द्वारे ये पंचम तुम्हे पुकारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

