
होली खेले मसाने में,
होली खेले मसाणे में,
भूत भयंकर नाच रहे हैं,
भोले संग मसाने में,
ॐ नमः शिवाय,
पी के भंगा, मस्त मलंगा,
कर त्रिशूल उठाए हैं,
डम डम डमरू बाज रहा है,
कैसी धूम मचाए हैं,
भोले जैसा देव नहीं है,
दूजा और जमाने में,
अंग भभूति रमा रहे और,
माथे सोहे चंदा है,
लगा समाधि बैठ गए हैं,
जटा से बहती गंगा है,
गले में विषधर काले देखो,
मस्त फुंकार लगाने में,
सब देवों में देव निराले,
महादेव कहलाते हैं,
दीन प्रहण औघड़ दानी का,
दानव भी गुण गाते हैं,
सतपाल रोहटिया महिमा गावे,
तेरी रोहटिया महिमा गावे,
मस्त रहे तेरे गाने में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


