
भोले तेरी कृपा से,
युग आते युग जाते है ।
युगो युगो से ब्रह्मा विष्णु,
हे शिव तेरे गुण गाते है।।
हर युग का तू रचयिता है,
हर पल तू संग रहता है ।
करमो का फल तू देता है,
बदले मे कुछ ना लेता है।।
ओ भोले सबसे निराले तेरे काम ।
भोले सबसे निराले तेरे काम ।।
जीवन तो बहती धारा है ,
धारा का तू किनारा है ,
जन्मो का तू संगी साथ है ।
तू ही पिता हमारा ,
सबसे बड़ा तेरा नाम ।।
शिव नाम प्यारा मेरा ,
मुक्ति का तू निवारण है ।
आदि पुरुष शंभू है ,
सृस्टि का तू करता कारन है ।
भोले तुझे जपते सुबह शाम ,
सुबह शाम रे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





