
सत्य है ईश्वर,
शिव है जीवन,
सुन्दर ये संसार है ।
तीनो लोक है तुझमे,
तेरी माया अपरम्पार है ।
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा,
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ।
पार्वती जब सीता बन कर,
जय श्री राम के सम्मुख आई,
राम उनको माता कहकर,
शिव शंकर की महिमा गाई ।
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा,
तेरी जटा से निकली गंगा,
और गंगा ने भीष्म दिया है,
तेरे भक्तों की शक्ति ने,
सारे जगत को जीत लिया है ।
तुझको सब देवों ने पूजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
