
भोले/बाबा तेरे चरणों की
गर धुल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ भोले/बाबा
, तकदीर बदल जाए
सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है
एक बूँद जो मिल जाए
, दिल की कली खिल जाए
यह मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाऊँ
, उतना ही मचल जाए
नजरों से गिराना ना, चाहे लाख सजा देना
नज़रों से जो गिर जाए
, मुश्किल है संभल पाए
भोले इस जीवन में, बस एक तमन्ना है
तुम सामने हो मेरे
, मेरी जान निकल जाए
जय भोले जय भोले,,,,,,,,,,,
जय बंम भोले बंम भोले बम बम बम,,,,,,,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

