
छोटी सी झोपड़िया में होवे ना गुजारा,
भोले कोठी बनवा दो, भोले बंगला बनवा दो.....
तुम तो सजाए भोले जटा में गंगा,
तुम तो सजाए भोले माथे पे चंदा,
मोहे टीका बनवा दो, भोले बनवा दो,
तुम तो सजाए भोले कानों में कुंडल,
तुम तो सजाए भोले सर्पों की माला,
मोहे हरवा बनवा दो, भोले बनवा दो,
तुम तो सजाए भोले हाथों में डमरू,
तुम तो सजाए भोले हाथों में त्रिशूल,
मोहे चूड़ी बनवा दो, भोले बनवा दो,
तुम तो सजाए भोले अंग विभूती,
तुम तो सजाए भोले अंग बाघम्बर,
मोहे लहंगा बनवा दो, भोले बनवा दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




