
शरण में तेरी जो भी आता खाली झोली भर ले जाता,
मैं भी आया तेरे द्वार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
मईया जी बेड़ा पार कर दो मईया जी बेड़ा पार कर दो,
हम सब आये तेरे द्वार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
शरण में तेरी जो भी आता.....
इतनी किरपा हम पर करना, हाथ दया का सिर पर धरना,
बार-बार आउं तेरे द्वार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
तुमने पुकारा हम चले आये, भेंट चढ़ाने कुछ नही लाये,
दिल ही करो स्वीकार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
भाव की माला भेंट चढ़ायें, हा जोड़ कर शीश झुकायें,
करे पूजा सत्कार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
हमको तो सुख भोग ही प्यारा, दे जिसमे हित हो हमारा,
तुम ही हो पालनहार मईया जी बेड़ा पार कर दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



