
मनमोहन मुरली वाले ओ भक्तों के रखवाले
मनमोहन मुरली वाले,
ओ भक्तों के रखवाले,
ओ बेड़ा पार करईया हो,
खेवइया भवसागर की नैया,
बेड़ा पार करईया हो।।
नन्दबाबा के परम दुलारें,
माँ यशुदा के छैया,
ग्वालो के गोपाल तुम्ही हो,
बलदाऊ के भइया,
हो घर घर माखन चुरैया,
तृणावर्त सकटासुर मारे,
काली नाग नथइया,
अघा बका धेनुका पछारे,
हो गिरिराज उठइया,
गोपिन संग रास रचैया,
कंस निज धाम पठइया हो,
ओ बनवारी कॄष्ण मुरारी,
भक्तन मान रखैया,
पाण्डव दल के बने सहारे,
कौरव नाश करैया,
बृजमोहन के असुरारी,
गीता ज्ञान करईया हो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

