
मस्त अघोरी मस्त मस्त,
दम अघोरी मस्त मस्त मलंग,
जाता जूट और भस्म रमैया,
डमरू बाजे ता ता थैया,
महादेव महाकाल विराजे,
है शमशान में डेरा इनका पीते सल्फा भंग,
महादेव के नाम की बूटी,
मारे है ये दम ॐ नमः शिवाय ॐ,
ॐ हरी ॐ हर हर बम……
है शमशान में डेरा इनका,
भस्म रमा है चेहरा इनका,
देख इन्हे हैरान हुए सब अजब अनोखे ढंग……
ॐ नमः शिवाय ॐ…..
भोले का रूप है अघोरी,
डरता इनसे यम,
आँखों में है तेज निराला,
गले में है रुद्राक्ष की माला,
काल भी इनसे दूर डरे,
महाकाल है इनके संग……
पन्ना करता नमन तिहारो भूले सारे गम,
प्रणव भी करता नमन तिहारो भूले सारे गम,
बम भोला है देव हमारा,
पूजे तुमको जग ये सारा,
अरुण के हो तुम महाकाल प्रभु,
अरुण भी रंगा तेरे रंग…..
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




