
शिव शिव शिव शिव बोलो मेरे भैया,
गंग शीश शशि नाग धरैया,
उसके द्वार पे ज्योत जलाकर,
शिव का नाम जपा करना,
नयन मूंद कर परमेश्वर का,
मन मे ध्यान किया करना,
उसका रूप निहारो,
उसको हिरदय में धारो,
उसके जैसा नही कोई रखबैया,
रोरी चंदन फूल माल से,
नित उसका पूजन करना,
नत मस्तक हो शिव के सन्मुख,
हाथ जोड़ वंदन करना,
शिव एक सहारो,
अरे शिव शिव पुकारो,
शिव डमरू बजाए त ता थैया,
मुँह मांगा वर तुमको देंगे,
ऐसा है बो वरदानी,
नंदी के अशवार प्रभु जी,
संग में गौरा महारानी,
अन्तर्मन में रे धारो,
भोले भोले उचारो,
राजेंद्र कहती है हर पल पुरबैया,
गीतकार/गायक-राजेंद्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

