
महिमा तुम्हारी गजानन
है सबसे न्यारी न्यारी
आलौकित कर रही है
जग को छवि तुम्हारी
मात है जग जननी -
संग पिता महादेव त्रिपुरारी
लम्बोदर तुम्हीं हो -
हो तुम चतुर्भुजा धारी
रिद्धि सिद्धि के दायक -
तुम जगत पालक जगत नायक
प्रथम पूज्य तुम्ही हो -
करें पूजा सभी तुम्हारी
राजीव त्यागी 8285246134
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

