
तेरे गले में, सजे हैं सोहने हार दातिए
"तेरा सबसे, निराला है शृंगार दातिए
तेरे पैरों में पाज़ेब, बिछुए माँ सजते
तूँ जो, चलती तो मंदिरों में, शँख वजते
तेरी शक्ति का है, ऐसा चमत्कार दातिए
तेरे चरणों में आ के, सभी गाते झूमते
रखे, यहाँ तूँ कदम, उस जगह को चूमते
तेरी दया का भरा है, भंडार दातिए
केवल महिमा को देख, तेरे द्वारे आ गया
तेरी, भक्ति का मुझ पे, नशा है छा गया
दे दे सागर को, अपना दुलार दातिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


