
तीन लोक चौदह भवन मैंने देखा सब संसार,
सबसे ऊँचा सबसे न्यारा है तेरा दरबार,
मां शेरावाली कृपा करो एक बार,
आया हूं तेरे द्वार मां सुन ले पुकार,
कोई नहीं है मेरा सहारा,
नजरें करम का करदे ईशारा,
यहाँ मतलब का सब संसार,
मेरा जीना हुआ है दुश्वार,
जनम जनम की प्यास बुझा दे,
तरसे ये नैनां दरस दिखा दे,
तेरा कब से करूं मैं इंतजार ,
मुझे दे दे माँ अपना प्यार,
छोड़ भी दे अब आँख मिचोली,
खाली पड़ी है माँ मेरी झोली,
करदे जरा सा उपकार,
मैं तो हो गया अब लाचार,
माँ इस लाल की आस ना टूटे,
हरगिज ये विश्वास ना टूटे,
माँ बिगड़ी मेरी भी तू सँवार,
तुझे कहते हैं सच्ची सरकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



