
मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही
Maanga Hai Mainne Shyaam Se Varadaan Ek Hi lyrics
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है ज़िन्दगी,
जिस पर प्रभु का हाथ था, वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया, उद्धार हो गया,
जिसका भरोसा श्याम पे, डूबा कभी नहीं,
कोई समझ सका नहीं, माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया, है वो ख़ुशनसीब,
इनकी मर्जी के बिना,पत्ता हिले नहीं,
ऐसे दयालू श्याम से, रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको, जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो, पहले हुआ नहीं,
कहते हैं लोग जिंदगी, किस्मत की बात है,
क़िस्मत बनाना भी मगर, इनके ही हाथ है,
बनवारी कर यक़ीन अब, ज्यादा समय नहीं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



