
माता का जगराता होगा मईया के गुण गयेंगे,
आंबे मात तेरे दर पे आके श्रद्धा सुमन चढ़ायेगे,
मात विजय सं आंबे मइयां जगजानी कल्याणी,
मात चामुण्डे मात वैष्णवी माँ दुर्गे रुद्राणी,
नव दुर्गे नव रूप में तेरे मइयां तुझे मनाएंगे,
आस लगी है तुमसे मइयां नइयाँ पार लगा दो माँ,
किरपा करो हे मात शारदे सोया भाग जगा दो माँ,
तेरी होगी किरपा जो मईया भवसागर तर जायेगे,
मात शीतला हे जगजननी तेरी शरण में आये है,
किरपा करो माँ विन्द्य वशानि दामन ये फेहलाये है,
खाली हाथ न दर से तेरे श्याम अब ना जायेगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
