
माता तेरे चरणों में हर सुख जीवन का पाया है।
दौड़ी आई है तू दिल से जब-जब तुझे बुलाया है।
वेद-पुराणों ने तो माता तेरे ही गुण गाये हैं,
नारद जी की वीणा ने भी तेरे गीत सुनाये हैं।
तेरी ही महिमा ने धरती का उपवन महकाया है,
ऊँचे पर्वत रहनेवाली, तेरी शान निराली है,
तू ममता की मूरत, करती भक्तों की रखवाली है।
तेरी लीला तू ही जाने, दुनिया तेरी माया है,
सबकी सुनती है तू माता, बिगड़ी बात बनाती है,
सिर ऊँचाकर जीना मैया, तू ही तो सिखलाती है।
सोई थी मेरी किस्मत, माँ तूने उसे जगाया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
