
जब तक जियूं करता रहूं सांवरे से प्यार
अब तक देखा नहीं है तुमसा कोई दातार,
जब तक जियूं करता रहूं सांवरे से प्यार,
ऐ श्याम धणी मुझको एक, तेरा सहारा है,
एक बार तुम ये कह दो, ये भक्त हमारा है,
विनती हमारी है तुमसे, सुनलो मेरे सरकार,
प्यार जिसने भी तुमको किया,
उसका जीवन सफल हो गया,
जो भी तुम पे भरोसा करे,
उसको तुमने तो सब कुछ दिया,
बाबा हमारी नैया तुम्ही करोगे पार,
ऐ श्याम मेरी नैया तुम ही करोगे पार,
मेरी किस्मत का तारा है तू,
हारे का तो सहारा है तू,
सांवरे तेरी क्या शान है,
सारे भक्तों की तो जान है,
करता है सोनू तुमसे अर्ज़ी मेरे सरकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


