
माता माता जय माता, माता माता जय माता
जय माता
माता सबको प्यारी है, माता सबको प्यारी है,
माता को सब प्यारे है, माता को सब प्यारे है...
माता सबको प्यारी है, माता को सब प्यारे है,
माता के दो नैनो में, माता के दो नैनो में,
सूरज चाँद सितारे है,
माता के दो नैनो में, सूरज चाँद सितारे है,
सबके सर पे हाथ है तेरा,
सबके सर पे हाथ है तेरा, सबके हाथ में आँचल तेरा,
तूने ही सब लोगो के बिगड़े काज सँवारे है.....
हो माता के दो नैनो में, सूरज चाँद सितारे है,
टूटे हुए मन के सपनो को, टूटे हुए मन के सपनो को,
ढूँढ रहे है हम अपनों को,
उनकी याद में रो रो के, उनकी याद में रो रो के,
कितने साल गुज़ारे है,
ओ माता के दो नैनो में, सूरज चाँद सितारे है,
जोता वाली जय हो, शेरा वाली जय हो,
मौना वाली जय हो और लाटा वाली जय हो,
मंदिर में हम फूल चढ़ाते, हाँ ऐसे खली हाथ ना आते,
मंदिर में हम फूल चढ़ाते, ऐसे खली हाथ ना आते,
अपने पास मगर माता, फूल नहीं अंगारे है,
मिलके बोलो जय माता, अरे सारे बोलो जय माता,
प्यार से बोलो जय माता, और ज़ोर से बोलो जय माता.....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
