
मुझे नौकर माँ बना ले अपने चरणों में लगा ले,
मैं तो प्यासा हु तेरी नौकरी का माँ,
तेरी नौकरी का माँ तेरी नौकरी का माँ
धन दौलत न भाये मुझको नौकरी अगर मिल जाए,
तेरे अंचल के साये में जीवन ये कट जाये,
मुझे बेटा माँ समज ले अपने अंचल में तू रखले,
तेरे सहारे चल जायगा मेरा ये परिवार,
भूल नहीं सकता जीवन भर तेरा ये उपकार,
किसी कोने में जगह दे दिल की हसरत ये मिटा दे,
कहते दया की सागर है तू सबके मन की जाने,
माफ़ गुनाहो को मेरे कर मुझको माँ अपना ले,
इतनी किरपा बस माँ करदे तू कमल को ऐसा वर दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
