
मुरली बजा के मोहना क्यों कर लिया किनारा
मुरली बजा के मोहना,
क्यों कर लिया किनारा,
अपनों से हाय कैसा,
व्यवहार है तुम्हारा।।
ढूंढा गली गली में,
खोजा डगर डगर में,
मन में यही लगन है,
दर्शन मिले दुबारा,
मधुवन तुम्ही बताओ,
मोहन कहाँ गया है,
कैसे झुलस गया है,
कोमल बदन तुम्हारा,
यमुना तुम्हीं बताओ,
छलिया कहाँ गया है,
तू भी छलि गयी है,
कहती है नील धारा,
दुनिया कहे दीवानी,
पागल कहे जमाना,
तुमको ना भूल जाना,
हमको नहीं गवारा,
राधा की पीड़ ‘मृदुल’,
व्याकुल ह्रदय ही जाने,
समझेगा क्या भला वो,
जिसको ना गम पियारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





