
मेरा तेरे भरोसे डेरा
घड़ी घड़ी और पल पल नाम रटूं मैं तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा, मेरा तेरे भरोसे डेरा.....
ब्यूरो ब्यूरो मैं बहुत ब्यूरो हूँ आखिर टाबर तेरा,
मेरे जुलम की फरद पहाड़ दो गुनहगार हूँ तेरा,
काम क्रोध मद लोभ प्रभु जी चौ तरफा से घेरा,
जासे मार्ग दिखे ना ही चारों तरफ अँधेरा,
बेगा पधारो श्याम बिहारी बांह पकड़ लो मेरा,
मनडो म्हारो कयो नाम माने हठ ठाने बहु तेरा,
अरज करण को जोर प्रभु जी और कछु ना मेरा,
विप्र मंडल को आस तिहारी दे चरणों में बसेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



