
मेरा श्याम धणी रखवाला है मुझको जग की परवाह नहीं
मेरा श्याम धणी रखवाला है,
मुझको जग की परवाह नहीं,
दुनिया से कोई चाह नहीं,
तर्ज – दिल लूटने वाले जादूगर।
ये झूठे रिश्ते नाते है,
ना काम वक्त पे आते है,
कई बार ये देखा भाला है,
जब श्याम शरण में आया मैं,
अपने को सुरक्षित पाया मैं,
मेरा रक्षक खाटू वाला है,
जो मांगू सो मिल जाता है,
ये मेरा भाग्य विधाता है,
ये बहुत बड़ा दिल वाला है,
इक बहुत सरल सी युक्ति है,
जो देगी मुझको शक्ति है,
वो श्याम नाम की माला है,
मेरा श्याम कृपा बरसाए रहा,
ये कितना लाड़ लड़ाए रहा,
‘बिन्नू’ तू किस्मत वाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
