
मेरी चुनरी पर राधेश्याम लिख दे
लिखने वाले तू दिल का हाल लिख दे,
मेरी चुनरी पर मदन गोपाल लिख दे,
मेरी चुनरी पर राधेश्याम दिख दे.....
एक तरफ ब्रह्मा एक तरफ ब्रह्मांणी,
बीच में वेदों का ज्ञान लिख दे,
मेरी चुनरी पर मदन गोपाल दिख दे,
एक तरफ चंदा एक तरफ सूरज,
बीच में तारों का हाल लिख दे,
एक तरफ शंकर एक तरफ गौरा,
बीच में गणपत का हाल लिख दे,
एक तरफ रामा एक तरफ लक्ष्मण,
बीच में सीता का हाल लिख दे,
एक तरफ गंगा एक तरफ जमुना,
बीच में सरयू का हाल लिख दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



