
मेरी छोटी सी है नाव,
तेरे जादू भरे पॉंव,
मोहे डर लागे राम,
मैं कैसे बिठाऊँ मेरी नॉंव में,
तुम हो सबके तारणहार,
कर दो मेरा बेड़ा पार,
सुनो मेरे सरकार,
इक पत्थर से बन गई नारी,
लकडी की है नाव हमारी,
चलता उससे रोजगार,
पालूँ मेरा परिवार,
इक बात मानो तो बैठालूँ,
तेरे चरणों की धूल निकालू,
अगर होवे मंजुर,
सुनो मेरे हुजुर,
आओ बिठाऊं मेरी नाँव में,
बड़े प्रेम सहित पग धोता,
सब पाप जनम के खोता,
होवे मन में प्रसन्न,
करे राम दर्शन,
संग सीता लक्ष्मण,
वो तो फूलों की भेंट चढ़ाता,
वो तो चरणामृत को लेता,
ऐसा समय बारबार,
नहीं आए सरकार,
धीरे धीरे से नाव चलाता,
गीत मन में खुशी का गाता,
सूरज ना डूबे क्षीण में,
राम ना जाए वन में,
मल्लाह ले लो नाँव उतराई,
मेरे पल्ले कुछ नहीं भाई,
ये तो कर लो स्वीकार,
तेरी होगी जय जयकार,
सुनो केवट की पुकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




