
मेरी लड़ गई नजर बिहारी से क्या लेना दुनियादारी से
मेरी लड़ गई नजर बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
तर्ज – बिन पिए नशा हो जाता है।
या की नज़र बड़ी मतवारी है,
कारी कारी कजरारी है,
या जादू भरी पिटारी से,
या की नज़र ने घायल कर डाली,
मैं तो होके डोलू मतवाली,
इस तिरछी नैन कटारी से,
मैं तो बनके बावरी डोल रही,
बस राधे राधे बोल रही,
मत पूछो दर्द की मारी से,
‘रविंदर’ ने नज़र लड़ाई है,
ये हर दम बने सहाई है,
ये बचाता हर बीमारी से,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




