
तेरा नाम बिलखे तेरी बांट निरखे,
चले आओ बालाजी चले आओ.....
भाई लक्ष्मण पर मूर्छा छाई,
तुम्हें रो रो पुकारे रघुराई,
बंधु जान करके सिंधु पार करके,
तेरा नाम....
भोर होने की घड़ियां आई,
राजारामजी कि तुमको दुहाई,
तेरा नाम लेके होनी हाथ खींसके,
ताना मारेगा मुझको जमाना,
मेरी लाज तू आकर बचाना,
नैना नीर जलके मेरे वीर चलके,
बाबा संकट से तू ही निकालें,
भाई लक्ष्मण के प्राण बचाले,
बूटी हाथ लेकर यह आवाज सुनकर,
तेरा नाम बिलखे....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



