
मेरी सुन ले राधे राधे जरा श्याम से मिला दे
Meri Sun Le Raadhe Raadhe Jara Shyaam Se Mila De lyrics
मेरी सुन ले राधे राधे जरा श्याम से मिला दे,
दिल की बाते कह लू थोड़ी दो पल मेल करा दे ,
जैसे खुश्बू फूलो में मुरली में तन समाई,
मेल कही तेरी जोड़ी का कोई देता नहीं दिखाई,
युग युग जिए जोड़ी तेरी मेरी बिगड़ी बात बना दे,
दर्शन पाके नटवर के मैं जीवन सफल बना दो,
मूरत श्याम सलोने के मैं इन अँखियो में वसा लू,
सुनी सुनी मन की बगियन सूंदर फूल खिला दे,
राधे राधे राधे जपो रे भाई सब दिल से,
खुद दौड़े चले आएंगे मुरारी राधे राधे जपो दिल से,
राधे कृष्ण है पावन नाम बड़ा,
सारे जग के कष्ट मिटाये पावन नाम बड़ा,
श्रद्धा लेके सच्चे मन से जो भी द्वारे आता,
संकट मिट जाते भव सागर तर जाता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




