
मेरे खाटू वाले का जनम दिन आया है
कार्तिक आया रे आया रे,
छाई मस्त बहार,
भगत सब नाचो रे गाओ रे,
राजी लखदातार,
श्याम जयंती आई,
सबका मन हर्षाया है,
मेरे खाटू वाले का,
जनम दिन आया है।।
दरबार सजाया सांवरिया,
क्या गजब है ढाया सांवरिया,
क्या रूप बनाया सांवरिया,
तेरी अजब है माया सांवरिया,
चहुँ दिशा में देखो कैसा,
आलम छाया है,
कुछ नजर ना आये सांवरिया,
एक तू ही भाये सांवरिया,
तेरी बांकी अदाए सांवरिया,
हमको तड़पाये सांवरिया,
भक्तो के संग मिलकर,
क्या रंग जमाया है,
आए तेरे दीवाने सांवरिया,
तेरे मस्ताने सांवरिया,
तेरे दर्शन पाने सांवरिया,
आए तुझे रिझाने सांवरिया,
सभी को देते आज बधाई,
भजन ये गाया है,
बस इतना चाहूँ सांवरिया,
तेरे गुण गाउ सांवरिया,
हो तेरा इशारा सांवरिया,
मैं तो तर जाऊं सांवरिया,
भाव चाव से ‘दीपक’,
ये उत्सव मनाया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

