
मेरे घर आना भवानी फूलों पे सजके,
फूलों से सज के शेरों पर चढ़कर,
जिस घर में मां धन की कमी है,
उस घर आना भवानी तुम लक्ष्मी बनके,
जिस घर में मां घोर अंधेरा,
उस घर आना भवानी मां ज्वाला बन के,
जिस घर को दुखों ने घेरा,
उस घर आना भवानी मां काली बनके,
जिस घर में मां बेटे की कमी है,
उस घर आना भवानी भमाता बनके,
जिस घर में मां विद्या की कमी है,
उस घर आना भवानी मां सरस्वती बनके,
जिस घर में दूधों की कमी है,
उस घर आना भवानी गौमाता बनके,
जिस घर में मां कन्या की कमी है,
उस घर आना भवानी मां दुर्गा बनके,
जिस घर में पूजा की कमी है,
घर आना भवानी मां तुलसा बनके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

