
मेरे दुःख के दिनो में वो बड़े काम आते हैं भजन लिरिक्स
बहुत दिल में उतर जाने वाला जैन भजन -
मेरे दुःख के दिनो में वो बड़े काम आते है,
बाबा मेरी पीड़ा, बाबा मेरी पीड़ा,
पहचान जाते हैं,
मेरी नैया चलती है पतवार नहीं होती,
किसी और अब मुझ को दरकार नहीं होती,
मझदार में नाव मेरी, मझदार में नाँव मेरी,
वो पार लगाते हैं,
दिल से जो याद करें, ये उनके घर आएं,
दर पे फ़रियाद करे, ये झोली भर जाएं,
खुशियों का जीवन में, खुशियों का जीवन में,
पैगाम लागे हैं,
ये बड़े दयालु हैं, दुःख पल में हरते हैं,
अपने भक्तों का ये हर काम करते हैं,
दुखियों के दुखों को, दुखियों के दुखों को,
ये जान जाते हैं,
ये इतने बड़े होकर, हर किसी को प्यार करें,
सदियों से सुदामा के चावल स्वीकार करें,
ये भक्तों का कहना, ये भक्तों का कहना,
सहज ही मान जाते हैं,
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
