
तेरी अंखिया हैं जादू भरी बिहारी मैं तो कब से खड़ी
Teri Ankhiya Hain Jaadu Bhari Bihaari Main To Kab Se Khad lyrics
तेरी अंखिया हैं जादू भरी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी ।
सुनलो मेरे श्याम सलोना, तुमने ही मुझ पर कर दिया टोना ।
मेरी अंखियां तुम्ही से लड़ी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी ॥
तुम सा ठाकुर और ना पाया, तुमसे ही मैंने नेहा लगाया ।
मैं तो तेरे ही द्वार पे पड़ी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी ॥
कृपा करो हरिदास के स्वामी, बांके बिहारी अन्तर्यामी ।
मेरी टूटे ना भजन की लड़ी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
