
मेरे बजरंगबली तीनो लोक में छाए हुए हैं
मेरे बजरंगबली देखो देखो,
तीनो लोको में छाए हुए हैं,
मन की आंखें जरा खोल देखो,
वो यहां पर भी आए हुए हैं॥
जिससे सारे जगत में उजाला,
जिसमें लाखों धधकती है ज्वाला,
नाम सूरज है सब जानते हैं,
उसको मुख में दबाए हुए हैं
लांग कर पल में सारा समुंदर,
घुसके लंका में उसको जलाया,
सारे राक्षस थरथर कांपते हैं,
ऐसी गदा घूमाए हुए हैं,
इनका द्वापर में क्या-क्या ना देखा,
आज कलयुग में इनका है डंका,
भक्तों एक छोटी सी बात पर ये,
फाड सीना दिखाए हुए हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

