
मेरे बांके बिहारी अनमोल रसिया
बांके बिहारी की बांकी अदा पे,
मै बार बार बलि जाऊ,
जनम जनम वृन्दावन राजा,
तेरे चरणन की रज पाऊ ।।
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया,
मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया,
ओ रंग रसिया ओ रंग रसिया,
ओ मेरे मन बसिया,
जय जय श्री राधे ।।
प्यारी प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया,
मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया,
तू है मेरा, मैं हूँ तेरी,
ओ मेरे सांवरिया,
कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया,
मैंने जब से सुनी मैं हो गई बाँवरिया,
मेरे मन में, मेरे तन में,
बसे नट नागरियां,
मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां,
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया,
मुकुट तिरछा नैन तिरछे,
चरण में पैजनिया,
मैं हूँ पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया,
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया,
चित्र विचित्र ने जीवन,
तुम्हारे नाम कर दिया,
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया,
हो रस बसिया हो रंग रसिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


