
मेरे भोले जी का डमरू कहां बजेगा,
डमरू जहां बजेगा वहां मंगल होवेगा,
डमरू बजता बीच कैलाश,
मेरे भोले जी का निवास,
मेरे भोले जी का डमरू वही बजेगा,
डमरु बजता बीच शिवालय,
वह तो सबको देने वाले,
मेरे भोले जी का डमरू वही बचेगा,
डमरु बजा रहे है महेश,
वह तो काटे सबके क्लेश,
डमरू बजता विश्वनाथ,
जहां भोले जी का वास,
डमरू बजता बीच जालंधर,
मेरे विष्णु जी का मंदिर,
डमरू बजता हरिद्वार,
मेरे भोले की ससुराल,
डमरू बजता बीच समुंदर,
वह तो काटे सबके संकट,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

