
आसन छोड़ चले भगवान जब सुनी सुदामा आए
आसन छोड़ चले भगवान जब सुनी सुदामा आए,
आसन छोड़ चले भगवान,
जब सुनी सुदामा आए,
हैरान हुए दरबारी,
जब दौड़े कृष्ण मुरारी,
भगवन भूजा रहे फैलाए,
महलों में उन्हें बुलाया,
गद्दी पर उन्हें बिठाया,
उनके चरण धुलवाए भगवान,
पैरों में पट्टी कराई,
भाई कैसी दशा बनाई,
अरे मेरे बालकपन के यार,
जो चाहिए वो ले जाइए,
कहने में मत शर्माइए,
भगवान खोल दिए भंडार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


