
मेरे माधव मुरारी श्याम तुम बंसी बजैया हो
Mere Maadhav Muraari Shyaam Tum Bansi Bajaiya Ho lyrics
मेरे माधव मुरारी श्याम तुम बंसी बजैया हो
तुम्ही नटवर तुम्ही गिरधर तुम्ही गैया चरैया हो
मेरे माधव मुरारी श्याम................
गए थे नाग नाथन को बहाना गेंद का लीना
रसाया रास मधुबन में तुम्ही माखन चुरैया हो
सुदामा विप्र को तुमने बनाया रंक से राजा
तुम्ही राधा के प्रियतम हो तुम्ही दाऊ के भैया हो
खिचा जब चीर द्रोपदी का बढ़ाया चीर जाकर के
बचाई लाज बहना की लाज के तुम बचैया हो
पड़ा हूँ द्वार पे आके उठालो अपने हाथों से
पड़ी मझदार में नैया तुम्ही नैया खिवैया हो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


