
मेरे श्याम का बर्थडे आ गया
जय जय, जय जय ।
जय श्री श्याम ।।
मेरे श्याम का बर्थडे आ गया,
हम नाचेंगे जी भर के ।
मेरा खाटू वाला श्याम,
जपती दुनिया जिसका नाम ।।
बधाई दे दो सारे मिलके
बाबा का जन्मदिन आ गया ।
माँ अहिलवती का लाला,
सुन्दर सा मुखड़ा प्यारा ।
इस मन में श्याम समाया,
तेरे दर पे जबसे आया ।।
भक्तों के मन को भा गया,
कार्तिक की ग्यारस आई,
खाटू में रौनक छाई ।
बर्थडे का केक कटेगा,
भक्तों में आज बंटेगा ।।
बच्चो को बांटने आ गया,
बाबा का जनम दिन आ गया,
हमने दरबार सजाया,
खाटू का राजा आया ।
ऐसा उपहार मिला है,
मेरे दिल का फूल खिला है ।।
इस मन में श्याम समा गया,
सब बांटो मिलके बधाई,
खुशियां ही खुशियां छाई ।
अविनाश ने जो भी पाया,
बाबा सब तेरी माया ।।
हारे का साथी आ गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

