
मेरे श्याम बदल ना जाना भगवान बदल ना जाना
मेरे श्याम बदल ना जाना,
रुत बदले चाहे दिन बदले,
चाहे बदले सारा ज़माना,
भगवान बदल ना जाना।।
कदम कदम पर पानी बदले,
चार कोस पे वाणी,
सुख दुःख में दुःख सुख में बदले,
निर्धन हो धनवानी,
यही दुआ बस सुबह शाम मैं,
करता हूँ रोज़ाना,
बचपन से मैं करता आया,
अपनी ही मनमानी,
जगह जगह जब ठोकर खाई,
तब ये बात है जानी,
तू ही है इस जग का दाता,
तू ही पार लगाना,
मेरी लाज है तेरे हाथ में,
तुमने लाज बचानी,
कहीं डूब ना जाए नैया,
तुमने पार लगानी,
‘विजयराज’ और ‘गुलशन’ मिलके,
गाये यही तराना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




