
मेरे हाथों में खींच दे लकीर सांवरे
Mere Haathon Mein Khiinch De Lakiir Saanvare lyrics
मेरे हाथों में खीँच दे लकीर सांवरे,
मेरी जागेगी सोई तकदीर सांवरे ।
मेरे हाथों में खीँच दे...
ऐसी ठोकर लगाई, बेडा पार कर दिया,
गौतम नारी, अहिलिआ का उद्धार कर दिया ।
हर लो हर लो, हमारी भी तुम पीड़ सांवरे,
छोड़ करके गरूढ़, नंगे पांव दौड़े थे,
गज के बंधन प्रभु जी, तो आप ने तोड़े थे ।
काटो काटो, पापों की ज़ंज़ीर सांवरे,
विष का अमृत बनाना तेरा काम है,
इस लिए दीन बंधु बाबा तेरा नाम है ।
तेरे दर्शन, को मन है अधीर सांवरे,
शाम सुंदर की आँखों का, तारा है तूँ ,
सारी दुनिआं में, हारे का सहारा है तूँ ।
अपनी भक्ति, की सौंप दे जागीर सांवरे,
धुन:- मेरे हाथों में नौं नौं चूड़िआं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

